Mar 3, 2018
इंटरनेट पर हिन्दी में लिखने की शुरुआत कुछ धक्का-स्टार्ट कही जा सकती है। लिखने के लिए सॉफ्टवेयर नहीं था, ब्राउज़र ढंग से हिन्दी नहीं दिखाते थे। कॉफी जुगाड़ लगा कर लिखा जाता था। मैं बात कर रहा हूं २००२-०३ की। आलोक जी ९-२-११ वालों ने अपने देवनागरी.नेट से बहुत लोगों को नेट पर हिन्दी में लिखना सिखाया। पहले ब्राउज़रों ने हिन्दी ठीक से दिखानी शुरु की। फिर धीरे धीरे विंडोज़ में हिन्दी चलनी शुरु हो गई। आई एम ई का चलना, मंगल नामक फांट का आना बड़ी बातें थी।