पिछले महीने एक खिलौना खरीदा इतना पसंद है कि श्रीमती जी का कहना है कि पहले लैपटॉप सौतन थी अब यह सौतन का बच्चा आ गया है। तो बताईए क्या। यदि आपने बता दिया कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूँ तो इसके बारे में आगे लिखेंगे।
कहते हैं मिर्ची की तासीर गर्म होती है। मुझे भी गर्म जगह ही पसंद आती हैं। ठंडे मौसम के चलते लुईविल छोड़ कर कैलिफोर्निया गया था। जिंदगी का जागते हुए सबसे कम तापमान 14 डिग्री फारेनहाईट देखा था। पर वह रिकार्ड भी टूट गया। आजकल काम के सिलसिले में मिलवॉकी में हूँ। ठंड़ी इतनी है […]
कभी आप ने स्वर्ग की कल्पना की है सच क्या है यह तो पता नहीं कोई जानता है कि नहीं पर यदि कल्पना की दुनिया कि कहानियों व फिल्मों को देखें तो आप पाएंगे कि इस कल्पना में खूबसूरत वादियाँ, हर ओर हरियाली, सुंदर से पहाड़, उन की चोटियों पर दूर से दिखती बर्फ व […]