मेरे बारे में

पंकज नरुला

मिर्ची सेठ, मेरा निजी ब्लॉग है। अम्बाला में जन्म हुआ व शिक्षा चंडीगढ़ से प्राप्त की। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिग करने के बाद कुछ समय दिल्ली में काम किया। आजकल सैन होज़े में एक एस ए पी कंस्लटिंग कम्पनी में काम करता हूँ। इस बारे में आप मेरे अंग्रेजी चिट्ठे बीटा थॉट्स पर पढ़ सकते है।

यह चिट्ठा अमरीका में रहते हुए हिन्दी से जुड़े रहने का प्रयास है। प्रथम भाषा होने के कारण हिन्दी से प्यार भी बहुत है। इस चिट्ठे का नाम मिर्ची सेठ नाम मेरे परिवार के बहुत सालों से मिर्चों के व्यव्साय में होने के कारण रखा है। टैग लाइन यानि कि

मिर्ची सी जिंदगी, कभी मंदी कभी तेज

के पीछे कहानी यह है कि असली मिर्ची सेठ यानि मेरे बड़े भैया से यदि पूछो की धंधा कैसा है तो उनका जवाब होता है तेजी चल रही है या फिर मंदा है। बस जिंदगी भी वैसी है कभी तेज और कभी मंदी।

- पंकज नरुला