ओम मलिक से पता चला कि माइक्रोसॉफ्ट ने नया ब्लॉग क्लाइंट लाइव राईटर निकाला है तो सोचा कि टेस्ट किया जाए। लगता है अभिकल्प डाउनलोड करने का शगूफा बहुत सही है। अब आए हैं तो आपको चलिए आज आपको सैन फ्रैंसिस्को के पास का बे-ब्रिज दिखाते हैं। कमाल की बात है कि छवि कहाँ लगानी है की सैंटिग भी आप लगा सकते हो। इस फीचर की मदद से ब्लागिंग करते वक्त का सबसे तंग करने वाला काम यानि की छवियां अपलोड करना बहुत ही आसान हो गया है। बस ड्रैग एंड ड्रोप और हो गया। मैनें तो अपन सर्वर की FTP सेंटिंग्स दी थी, मजा जब आए जब आप इसीसे फ्लिकर में फोटो लगा सकें। खैर यह मुझे बहुत पसंद आया यह।
आप भी प्रयोग करें व अपनी प्रतिक्रिया जरुर बतावें। यह हिन्दी में ब्लॉगिंग के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा।
अपडेट १ - थोड़ी टेस्टिंग की। wordpress.com तो पूरी तरह से बढ़िया चल रहा है। तो जो बंधू अभी वहां गए हैं या पहले से इसे जरुर प्रयोग कर के देखें। ब्लॉगस्पाट पर छवियाँ अपलोड नहीं कर सकते। पर यदि आप के पास कोई और ftp सर्वर हो जहाँ आप अपलोड कर सकते हैं तो काम चल जाएगा।
2 Responses
eswami
अगस्त 14th, 2006 at 10:17 am
1और हां इसको चलाने के लिए .net framework की जरूरत होगी!
श्रीश शर्मा 'ई-पंडित'
फरवरी 27th, 2007 at 11:37 pm
2ब्लॉगर पर अभी Labels भी सपोर्ट नहीं करता पर उनका कहना है कि अगले वर्जन में करेगा।
RSS feed for comments on this post · ट्रैकबैक URI
Leave a reply
श्रेणियाँ
प्रविष्टियाँ
अन्य हिन्दी चिट्ठे
कड़ियाँ
स्वागतम्
टिप्पणियाँ
Meta