पूंजीवाद का सिद्धांत है कि यदि कोई किसी चीज के पैसा देता है तो वह चीज बाजार में आ जाएगी। यहाँ कैलिफोर्निया में सरकारी वाहन विभाग (DMV) जो कि आपके वाहनों का पंजीकरण व ड्राइविंग लाईसेंस वगैरह का काम करता है आप को अपनी कारों के लिए मनभावन लाइसेंस प्लेट नम्बर लेने देता है। जैसे कि मैं अपनी कार के लिए MRCHSTH ले सकता हूँ। अब यहाँ कैलिफोर्निया में अपुन लोग (देसी बंधू) खूब हैं तो बड़े मजेदार नम्बर देखने को मिलते हैं। कुछ उदाहरण नीचे हैं
महाराणा प्रताप के चाहने वाले

पंजाबी भाई अमृतसरी भी पीछे नहीं है

कुछ और मस्त प्लेटे जो कि तेज ट्रैफिक में देखी पर फोटो न से सका - BHIMSAN, I
SEEMA, INDIAN, WE
INDA वगैरह।
कैलिफोर्निया वालों का वैबसाइट है जहाँ पर आप जाकर देख सकते हैं कि कैसी कैसी प्लेटें संभव हैं। जरा मेरी दो मिनट की मेहनत देखिए। बस इस पर हर साल सामन्य पंजीकरण फीस (150 डालर मेरी कार के लिए) के अलावा 90 डालर और भी देने पड़ेगें। इन्हें वैनिटी प्लेटस भी कहते हैं

यदि आपने भी कुछ मजेदार प्लेटें देखी हों या फिर देसी परिवेश में आप कोई मस्त नाम बताना चाहते हों तो यहाँ बताना न भूलें
10 Responses
Amit Gupta
अगस्त 5th, 2006 at 1:27 am
1यार ऐसी नंबर प्लेट यहाँ भारत में संभव हो जाएँ तो मज़े ही मज़े आ जाए!! कंपनियों के लिए प्रचार का एक और साधन बन जाएँगी जिससे वे अपनी कंपनी के हर वाहन पर कंपनी की पहचान कराती लाईसेन्स प्लेट लगा लेंगे!!
nitin
अगस्त 5th, 2006 at 5:06 am
2वैनिटी प्लेटस को ले कर हम देसीयों की दीवानगी देखने लायक है। शिकागो में
पंजीकरण फीस बहुत कम होने के कारण लगभग हर दूसरी कार में वैनिटी प्लेट दिखती है
जीतू
अगस्त 5th, 2006 at 9:42 pm
3भाईयों
निराश मत हो,
आप अपने स्टाइल की लाइसेंस प्लेट यहाँ पर बनाइए ना। कोई लाइसेन्स फीस नही। हाँ रायल्टी मेरे एकाउन्ट मे जरुर जमा करवा दीजिएगा।
Amit Gupta
अगस्त 6th, 2006 at 12:02 pm
4अरे जीतू भाई, दिल्ली सरकार बड़ी ‘वो’ है, अब क्या कहें, आप तो जानते ही हैं!! कुछ समय पहले आदेश आ गया था कि लाईसेन्स प्लेट साधारण अक्षरों वाली और बिना किसी साज सज्जा के होनी चाहिए, सफ़ेद पर काले से लिखा होना चाहिए, टैक्सी आदि पीली पट्टी पर काले से लिखा होना चाहिए। अब पुलिस का हाल भी आप जानते ही हो, वैसे बेशक बिना हैलमेट वाले को कुछ ना कहें, पर टशन वाली लाईसेन्स प्लेट के लिए पकड़ लेते हैं कमबख्त!!
पंकज नरुला
अगस्त 6th, 2006 at 4:54 pm
5हाँ पर अगर जनता चाहती है व टश्न वाली प्लेट के लिए पैसे भी दे देगी, तो सरकार को पैसे कमाने में क्या पंगा होना चाहिए।
Raman Kaul
अगस्त 10th, 2006 at 9:08 am
6पंकज आप ने मेरा आइडिया चुरा लिया।
मैं कई दिनों से सोच रहा था कि राह चलते ऐसी नंबर प्लेटों के फोटो खींच कर छापूँ। बढ़िया।
पंकज नरुला
अगस्त 11th, 2006 at 4:43 pm
7रमण जी
मानना पड़ेगा की कमाल के चोर हैं दुनिया में आयडिया ईस्ट कोस्ट पे आता है और वेस्ट कोस्ट वाले चोरी कर लेते हैं।
रवि
अगस्त 11th, 2006 at 8:24 pm
8अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी भारत की सरकार किसी विदेशी कम्पनी को हाईटैक लाइसेंस प्लेटों के लिए करार करने वाली है - जिसमें मैग्नेटिक सूचना तो दर्ज रहेगी ही, वह कार पर सीधे रिवेटेड होगी - यानी आप उसमें कोई फेर बदल नहीं कर सकते. पर उसमें इस तरह की सुविधा की बात नहीं की गई थी.
फिर पता नहीं क्या हुआ उस खबर को!
लावण्या
फरवरी 28th, 2007 at 8:36 am
9एक बार मैँने भी लाँइसेस प्लेट पर देखा था “रेन्टेड” -और कार थी रोल्स रोयस!
लावण्या
manya
फरवरी 28th, 2007 at 8:41 am
10बढिया प्लेटें हैं.. खास्कर i lve hindi वाली..
RSS feed for comments on this post · ट्रैकबैक URI
Leave a reply
श्रेणियाँ
प्रविष्टियाँ
अन्य हिन्दी चिट्ठे
कड़ियाँ
स्वागतम्
टिप्पणियाँ
Meta
मिर्ची सेठ is proudly powered by WordPress - BloggingPro theme by: Design Disease