पिछले कुछ महीनों में भारत की स्टॉक मार्किट ने जो छलागें मारी है वह सारी दुनिया में देखी जा रही हैं। नीचे के छवि से आप भी देख सकते हैं। यह भी आप को पता है कि मैं पिछले कुछ समय से पैसे का पीछा कर रहा हूँ। वह तो पता नहीं मिलेगा कि नहीं पर इसके चलते अंतर्जाल पर भारतीय स्टॉक मार्किट से संबधित सजालों के बारे में काफी पता चला। कुछ जो दुनिया प्रयोग करती है
मनीकन्ट्रोल - शायद सबसे अधिक प्रसिद्ध है। पर बैनर ऐड बहुत तंग करती है
मनीपोर - मेरी पुरानी पसंद। पर शायद रंगरोगन को थोड़ा और जीवंत बनाए तो ज्यादा लोग पसंद करेंगे
पैसाबिल्डर - यह आई डी बी आई वालों ने बनाया है व काफी जानदार जान पड़ता है। ज्यादा प्रयोग तो नहीं किया पर जितना किया दिल खुश रहा।
याहू इंडिया फाईनेंस - इसके अमरीकी बड़े भैया सजाल से मैंने स्टॉक का क ख ग सीखा। वित्त सजालों में सबसे प्रसिद्ध है। जब भारतीय बजार देखना आरंभ किया तो इसे प्रयोग किया पर यह अपने अमरीकी भाई के मुकाबले कुछ भी नहीं था। पर आज दुबारा जा कर देखा तो पाया कि इसमें बहुत सुधार आया है। मेरे ख्याल से आने वाले समय में यह भारत के अग्रणी वित्त सजालों में होगा। नीचे दी गई छवि भी यहीं से आ रही है।
2 Responses
Ravi Kamdar
अप्रैल 6th, 2006 at 1:42 am
1अछ्छी कडिया है। इंडिया इंफोलाइन भी अछ्छा है। अमरिका मे एमएसएन की सेवा भी अछ्छी है। वेसे मै तो कुछ कमाता हु नही। पापा के पैसो को उडा रहा हु। (शायद कोइ कहे की मै पढ रहा हु) अगर 3-4 महिने के बाद भी कमाना शुरु करुंगा तो ये तेजी मिस कर जाउंगा। वेसे भी पापा शेर बाजार में पैसे लगाने नही देंगे!!
sanjay | जोगलिखी
अप्रैल 6th, 2006 at 2:02 am
2हे भगवान, आपने कुछ हट कर लिखा तो सही वरना रूटीन विषयों पर ही प्रविष्टीयाँ आ रही थी.
RSS feed for comments on this post · ट्रैकबैक URI
Leave a reply
श्रेणियाँ
प्रविष्टियाँ
अन्य हिन्दी चिट्ठे
कड़ियाँ
स्वागतम्
टिप्पणियाँ
Meta